उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी व प्रदेश सरकार में पूर्व खेल राज्य मंत्री रहे नारायण सिंह राणा के पुत्र सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। सम्मान के रूप में उन्हें 15 लाख रुपये की धनराशि के साथ ही प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। पूर्व खेल राज्य मंत्री को भी प्रदेश सरकार ने निशानेबाजी में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाने पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।खेल मंत्रालय 17 जनवरी को उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करेगा।
ताजा न्यूज़
June 17, 2025