
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ों में पाला गिरने की चेतावनी है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उसके आसपास बना रह सकता है।इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों और आसपास के निचले इलाकों में पाला गिरने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़कों पर फिसलन होने से हादसों का खतरा बना हुआ है।दून में सुबह-शाम कोहरा और पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। साथ ही बादलों के मंडराने और हवाएं चलने से भी ठिठुरन बनी रही।सुबह-शाम कोहरा और पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। साथ ही बादलों के मंडराने और हवाएं चलने से भी ठिठुरन बनी रही।