The dead man's body. Focus on hand
सोमवार को देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर मां डाट काली मंदिर टनल के पास सुबह के समय सचल दल के राज्य कर अधिकारी कुंदन सिंह तोमर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सहारनपुर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार ने सड़क किनारे खड़े पीआरडी जवान जंग बहादुर निवासी प्रीतम रोड देहरादून को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान कार चालक यू-टर्न लेकर सहारनपुर की ओर भाग गया।घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्लेमेंटटाउन एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि सचल दल के राज्य कर अधिकारी कुंदन सिंह तोमर ने शिकायत की है। उनकी शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

