विरासत महोत्सव में रविवार को विंटेज कार रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्षों पुरानी कारें और दोपहिया वाहन आकर्षण का केंद्र बने।
पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रैली व दुपहिया वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने कार और स्कूटर पर बैठकर फोटो भी खिंचाई। विंटेज कार रैली में 42 दुपहिया वाहनों और 22 कारों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से चलकर जिन जहां-जहां मार्गों से गुजरी, लोग देखते रह गए। राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल के पास यह रैली पहुंची और वहां से वापस होते हुए विरासत महोत्सव पहुंची।
ताजा न्यूज़
November 15, 2026
November 14, 2026
