
शहर में आए दिन शहर में प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि का आयोजन किया जाता है। इस कारण शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून के छह प्रमुख मार्गों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि को प्रतिबंधित कर दिया है। इस प्रकार के आयोजनों के लिए नया रूट-स्थल निर्धारित किया गया है। इसी रूट से होकर संगठन अपने जुलूस, शोभायात्रा व रैली आदि निकाल सकेंगे। नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहर के प्रमुख छह चौराहों पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थलों, मार्गाें पर इस प्रकार के आयोजन पर रोक लगाई गई है।