The photo of heart is on the woman's body, Severe heartache, Having heart attack or Painful cramps, Heart disease, Pressing on chest with painful expression.
हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़े हैं। पर सरकारी अस्पतालों में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं हैं। जिस कारण हृदय रोगियों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। पर अच्छी बात यह है कि नीति नियंताओं ने अब इस ओर गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। दिल का इलाज अब जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में भी हो पाएगा। यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डा. संदीप मालवीय ओपीडी भी शुरू कर दी है। फिलहाल 30-35 मरीज हर दिन ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

