प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान है।राजधानी दून की बात करें तो मंगलवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा।मैदान से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।
ताजा न्यूज़
October 21, 2025
October 21, 2025