Closeup of remains of woman lying in morgue
मां ने अपनी बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने जब तहकीकात की तो राज से पर्दा उठ गया। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पटेलनगर की चौकी बाजार को सूचना मिली थी कि न्यू पटेलनगर में एक लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की पहचान ममता पुत्री सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। घर में मौजूद उसकी मां हरप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति सुखविंदर दूध सप्लाई का काम करते हैं।पुलिस ने हरप्रीत कौर को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने सारी कहानी पुलिस के सामने उगल दी। बताया कि उसके नितिन के साथ संबंध थे। इस बात को ममता जानती थी। ममता ने चार दिन पहले उसे नितिन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर वह बार-बार कह रही थी कि वह पिता व अन्य परिजनों को बताएगी। इस बात को लेकर हरप्रीत डर गई, लिहाजा उसने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर ममता को ही रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचाया।

