सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर सीएम ने प्रधानमंत्री को महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति, बद्रीनाथ धाम की प्रसाद सामग्री एवं शॉल भेंट की।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित महासू देवता मंदिर क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए पीएम मोदी से चर्चा की। सीएम ने बताया कि वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों एवं सामरिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित नियम 2017 की व्यवस्था को यथावत रखने का अनुरोध किया।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री से इंटीग्रेट मेनुफैक्चरिंग कलस्टर खुरपिया के अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति, प्रस्तावित ज्योलिकांग -वेदांग 05 किमी, सीपू-तोला 22 किमी. और मिलम- लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी किया।

