Blue and white helicopter in flight isolated against white background
बुधवार की शाम अचानक मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ से देहरादून लौट रहे चार हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर करानी पड़ी। इनमें से एक हेलीकॉप्टर में उत्तर प्रदेश के लोनिवि मंत्री व उनका परिवार सवार था। मौसम सामान्य होने के बाद चारों हेलीकॉप्टर अपने गंतव्यों के लिए उड़ान भरी।मौसम विभाग ने बुधवार सायं उत्तराखंड में वर्षा तथा तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी, यह चेतावनी सटीक साबित हुई। बुधवार सायं करीब सवा तीन बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी तूफान के साथ कई जगह बौछारें भी पड़ी। इसी दौरान केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून लौट रहे चार हेलीकॉप्टर को आसमान में ही अपना रास्ता बदलना पड़ा।

