मसूरी शहर में सोमवार को तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर में तेज धूप के कारण मालरोड जैसी व्यस्त सड़क पर भी सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का जो पर्यटक दिखे भी वह गर्मी से परेशान रहे। घरों में लोगों ने पंखों-कूलरों का सहारा लिया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जून के बाद बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। वहीं, शहर में बढ़ रहे तापमान पर पर्यावरणविदों ने चिंता जातई है।

