
शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दून का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।अब केवल ऑल टाइम सर्वाधिक तापमान जो चार जून 1902 को 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, इस बार तापमान उसके करीब पहुंचने की संभावना बन रही है। भीषण गर्मी का दौर दो से तीन दिन इसी प्रकार बना रहा तो ऑल टाइम रिकॉर्ड भी इस बार टूट सकता है।पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। शेष समूचे मैदानी क्षेत्रों में रविवार तक लू चलने को लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं दोपहर बाद हवाएं चल सकती हैं।