121 साल बाद दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते दिन के साथ रात को भी गर्म हवाओं ने जमकर झुलसाया। इससे पहले साल 1902 की चार जून को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा था, जो अभी तक का जून महीने का अधिकतम तापमान है।आंकड़ों पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 42.4 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री इजाफे के साथ 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ गर्म हवा परेशान कर सकती हैं।
ताजा न्यूज़
February 5, 2025