Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
बिहार के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह पटेलनगर क्षेत्र में मजदूरी करता है। उसके पड़ोस में ही 15 साल का किशोर रहता है, उसके स्वजन भी बिहार के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। सोमवार रात को किशोर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोर ने मोबाइल पर मासूम को पहले गंदी फिल्म दिखाई। इसके बाद मासूम से कहा कि वह भी ऐसे ही करते हैं। किशोर ने मासूम के साथ दरिंदगी की, जिसके चलते मासूम की हालत बिगड़ गई। जब इस संबंध में स्वजनों को सूचना मिली तो हंगामा मच गया। किशोर घटनास्थल से फरार हो गया। आनन-फानन में मासूम को अस्पताल भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस ने किशोर को संरक्षण में ले लिया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोर 15 वर्ष का है, ऐसे में उसे जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
