The dead man's body. Focus on hand
सुसाइड नोट छोड़कर गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा निवासी रिसॉर्ट संचालक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। मामले में हरिद्वार निवासी दो कारोबारियों के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गंगा भोगपुर तल्ला में एटीएस ग्रीन पैराडिसो, ग्रेटर नोएडा निवासी नीरज गुप्ता (52) पनांबी रिसार्ट एंड स्पा संचालित करते थे। उनकी पत्नी विनीता गुप्ता ने एक सप्ताह पहले तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 2019 में उनके पति ने कनखल, हरिद्वार निवासी रवि बजाज और गगन बत्रा से रिसार्ट लीज पर लिया था। लीज अवधि समाप्त होने वाली थी।नीरज ने रवि और गगन के साथ रिसार्ट के पास करीब छह बीघा जमीन भी खरीदी थी, लेकिन खरीद-बिक्री में कुछ दिक्कत आ गई। आरोप है कि दोनों कारोबारी नीरज को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इसके बाद वह गंगा में कूद गए। एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार को नीरज का शव बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
