
Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.
25 जून के आसपास प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। साथ ही इस बार मानसून सीजन में वर्षा भी सामान्य से अधिक होने का अनुमान है। नगर निगम की ओर से पिछले वर्ष शहर में जलभराव के लिहाज से संवेदनशील 180 स्थान चिह्नित किए गए थे। इन स्थानों पर जलभराव होने पर 10 क्विक एक्शन टीमों के गठन का दावा किया जा रहा है। प्रत्येक टीम के पास एक पंप और अन्य उपकरण उपलब्ध रहेंगे। सभी 100 वार्डों में आपात स्थिति से निपटने के लिए 10-10 कर्मचारियों की टीमें अलग से बनाई जाएंगीं।वर्षाकाल में जलभराव व अन्य समस्याओं के त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मानसून पहुंचने से पहले कंट्रोल रूम शुरू किए जाने की उम्मीद है। यहां सूचना मिलते ही इसे संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर को अग्रसारित कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।