![](https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2024/05/1078471_1.jpg)
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। उत्तराखंड में इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से हीट वेव चली है। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला।दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। रात का पारा पांच डिग्री अधिक रहने से गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। दून का न्यूनतम पारा पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।बीते कुछ दिनों से गर्मी तल्ख तेवर दिखा रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी दून में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2020 में इस दिन का यहां का तापमान 40.1 डिग्री रहा था।