यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंचे। देहरादून के बन्नू स्कूल में उनकी जनसभा आयोजित की गई। इससे पहले श्रीनगर गढ़वाल में हुई चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है।यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है।सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

