प्रदेश में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दून का तापमान इस सीजन में अभी तक पहली बार 36 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। दिन में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 35.9 व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 36.2 व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस न न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

