उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल, जेनी ने 23 साल बाद चुप्पी तोड़ते हुए सबूतों के साथ राज खोलने की कही बात, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की घेराबंदी के बाद अब 23 साल बाद जेनी ने खुद इंटरनेट मीडिया पर आकर अपना पक्ष रखा। जेनी ने वीडियो जारी कर वर्ष 2003 में हुई घटना का जिक्र कर कहा, वह सबूतों के साथ सामने आएंगी। जैनी ने वीडियो में कहा, ‘मेरे नाम पर राजनीति हो रही है, मेरे साथ क्या हुआ किसी ने नहीं पूछा, मेरे साथ किसने क्या किया यह सिर्फ मुझे पता है, मैं पूरे सबूत के साथ आउंगी।मेरे साथ वर्ष 2003 में क्या हुआ, आपको अपनी जुबान से सब बताउंगी, मुझे बस एक दिन का समय दीजिए।’ दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
