शुक्रवार को सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने का भाव 83300 रूपये प्रति तोला रहा। सोने के भाव में रिकॉर्ड उछाल से लोग अचंभित हैं। स्वर्णकारों की दुकानों में लगने वाली भीड़ गायब है। पिछले डेढ़ माह में सोने के भाव में 3300 रूपये प्रति तोले की बढ़ोत्तरी हुई है। अचानक आई तेजी से घरों में शादी ब्याह के लिए आभूषण बनाने वाले लोगों का बजट गड़बड़ा गया है।

