प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने में देवभूमि के प्रत्येक नागरिक का सहयोग अपेक्षित है। पीएम मोदी का प्रदेश से विशेष लगाव है और प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने भरपूर सहयोग प्रदान किया है। अब तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी जनता की है।शुक्रवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में भाजपा की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभा में उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए समर्थन मांगा। कहा कि देहरादून को उत्तराखंड राज्य की राजधानी होने के साथ देवभूमि का गौरव भी प्राप्त है।पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंट विधानसभा से कई वर्षों से भाजपा को अपना स्नेह और आशीर्वाद मिला है और निश्चित ही आगे भी मिलता रहेगा। प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को अपना मत एवं समर्थन देकर सीधा समर्थन प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में दें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में दो लाख करोड़ से भी अधिक की विकास योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

