Gun pointed at camera in close-up. Pistol in hand in dark. Criminal with dangerous firearm. Attack or defense.
डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या प्रमुख मामले में पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड समेत चार षड़यंत्रकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से दो कार बरामद हुई है। इधर, पुलिस शूटरों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। डेरों के प्रबंधन में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी। एडवांस में 1.60 लाख रुपये ले लिए थे और पांच लाख रुपये हत्या के बाद शूटर लेकर फरार हो गए।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 28 मार्च को डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर बाइक सवार शूटरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में हत्यारोपित की पहचान तरनतारण पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह और नगली फतेहगढ़, चूड़ियां रोड, थाना कम्मो, जिला अमृतसर पंजाब व अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सरदार सुरेंद्र सिंह के रूप में की।योजना के अनुसार दिलबाग सिंह और उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से पेशेवर अपराधी सर्वजीत सिंह और अमर जीत सिंह उर्फ बिट्टू को 10 लाख रुपए की सुपारी दी। घटना से पहले दोनों को 1.60 लाख रुपये एडवांस दिए गए। साथ ही दोनों शूटरों को वारदात को अंजाम देने के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई थी।

