पुलिस के अनुसार, सेलाकुई थाना अंतर्गत बहादुरपुर निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी। उसमें बताया कि वह गुरुवार को किसी काम से कहीं जा रही थी, इसी दौरान गांव की ही दो युवतियों शायरी और ईला ने उसके पीछे अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया।कुत्ता छोड़ना दो युवतियों को महंगा पड़ गया। पीड़ित महिला ने दोनों युवतियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कहा बड़ी मुश्किल से उसने कुत्ते से अपने को बचाया। कहा कि जब उसने दोनों युवतियों को ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना दारोगा रतन सिंह बिष्ट कर रहे हैं।

