पुलिस मुख्यालय की ओर से 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को प्रस्ताव भेज दिया है। इनमें सिविल पुलिस, इंटेलीजेंस, फायर और आर्म्ड पुलिस के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा कारागार सेवा की ओर से भी 144 महिला और पुरुष बंदियों की सीधी भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग की ओर से जल्द ही भर्ती के संबंध में जल्द प्रक्रिया शुरू कर सकता है। गत 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति परेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के लगभग 1500 पदों जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने अब इन सीधी भर्तियों के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है। 1385 पदों पर भर्ती के इस प्रस्ताव में समूह ग के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन के लिए अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली के प्रावधानों के तहत उन पदों का ब्योरा नहीं दिया गया है जिन पर अग्निवीरों की भर्ती होनी है। ऐसे में पदों की यह संख्या घट और बढ़ भी सकती है। पुलिस के इन रिक्त पदों में 1187 पद सिविल, आर्म्ड और फायर सर्विस के कांस्टेबलों के पद शामिल हैं।
