त्यूणी- अटाल मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। हादसा दोपहर के समय हुआ। आल्टो (UK07DU-4719) त्यूणी से अटाल की ओर जा रही थी। कार में एक ही सात लोग सवार थे। परिवार सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। डूंग के पास अचानक उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।
ताजा न्यूज़
February 25, 2026

