उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक विद्यार्थी अब पारंपरिक कक्षा शिक्षण के साथ डिजिटल लर्निंग के माध्यम से भी पढ़ाई करेंगे। इसके लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट में प्रविधान किया है। इस पहल से प्रदेश के प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कालेजों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत करीब 18.6 लाख विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा। डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध होने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलने की उम्मीद है। इससे शिक्षा को तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों के लिए सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से विकसित ‘बिल्डिंग फ्यूचर-रेडी टीचर थ्रू एआइ’ परियोजना को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल चुकी है। इस परियोजना को यूनेस्को के एआइ फार एजुकेशन अवार्ड-2026 के शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग में दुनिया की शीर्ष छह परियोजनाओं में स्थान मिला। इसकी घोषणा स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित एआइ फार गुड ग्लोबल समिट-2026 में की गई।
