Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand
सूचना विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके किराए के कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि कर्मचारी बीते चार-पांच वर्षों से यहां रह रहे थे और बीमार चल रहे थे।एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर कॉलोनी रिंग रोड के एक मकान में रहने वाले व्यक्ति अपना दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मकान मालिक से जानकारी की। पता चला कि उनके घर पर रामदयाल निवासी निगम बाग, कुंडरी, लखनऊ रहते हैं। पुलिस ने मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रामदयाल अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े हैं।

