अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी विशाल बिरला ने सफाईकर्मियों की लंबित चली आ रही समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की है।शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विशाल बिरला ने कहा कि ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने सहित सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संघ लगातार संघर्ष कर रहा है।लेकिन, सरकारी मशीनरी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते हजारों कर्मचारियों ने 15 जनवरी को नगर निगम देहरादून से सचिवालय तक पैदल मार्च कर विरोध जताया और गिरफ्तारी दी।मुख्यमंत्री ने कोरोना का नए वेरिएंट और अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के चलते अपने प्रतिनिधि इंद्रजीत कराकोटी के माध्यम से 21 जनवरी से पहले संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया था।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील राजौर, अनिल कुमार, विनोद, राजेश खन्ना, सागर कांगड़ा, अंकित, विजय कुमार, आकाश चंचल आदि सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

