उत्तराखंड दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रानीपोखरी (डंडी) से नरेंद्र नगर जाने वाले बाईपास मार्ग पर बीती रात्रि एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों लोग डोईवाला के रहने वाले थे।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि करीब 7:00 बजे नरेंद्र नगर से बाईपास मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को नरेंद्र नगर से करीब चार किलोमीटर आगे सड़क से वाहन के खाई में गिरने के निशान मिले।एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर सर्चिंग अभियान शुरू किया, जहां एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान सुशील रावत (68 वर्ष) निवासी भानियावाला डोईवाला के रूप में की गई। देर रात उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान सुशील रावत ने दम तोड़ दिया।कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान संजय बजाज (56 वर्ष) स्व. तिलक राज बजाज निवासी डोईवाला के रूप में की गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में कानपुर निवासी राजेंद्र कुशवाहा नाम के एक अन्य व्यक्ति के कागजात मिले, जिससे यह आशंका जताई जा रही थी कि संभवत: वह भी इस कार में सवार रहा हो।

