अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्य का माहौल राममय हो रहा है मुख्यमंत्री आवास शुक्रवार को राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा। राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की सीएम आवास में भजन संध्या होगी। इधर, भाजपा ने भी प्रदेश के हजारों मंदिर मठों में 22 जनवरी को पूजा-पाठ की विशेष व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मिश्रा की भजन संध्या रखी गई है। स्वाति ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने उत्तराखंड आने की सूचना दी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 19 जनवरी यानी शुक्रवार को उत्तराखंड आ रही हैं और मुख्यमंत्री आवास पर उनकी एक भजन संध्या होगी।

