रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 19 जनवरी को जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ-ढाक पहुंच कर सीमा सड़क संगठन के जवानों से मुलाकात करेंगे। जवानों से मुलाकात के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए अब तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों की बैठक हुई और इस दौरे को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।जवानों से मुलाकात के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जोशीमठ आर्मी हेलीपैड सहित गौचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल ढाक में चिकित्सा सुविधा, विद्युत, पेयजल आपूर्ति के साथ ही यातायात और सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम सुनिश्चित किए जाए।

