उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से पड़ रही है। यहां सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। दून में कोहरे का प्रकोप कुछ कम हुआ है, लेकिन दिन में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है।पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटख धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब तो मैदान में भी लगातार तापमान गिर रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में करीब दो माह बाद वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है। कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट से अब ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं, पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। चमोली में कई झरने जम गए हैं।प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है।

