उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह छह नवंबर को देहरादून आएंगे। पहले इस समारोह की तिथि नौ नवंबर तय थी लेकिन त्योहार के मद्देनजर कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है।उनके आगमन और प्रस्थान के लिए रूट निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। अब राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने का कार्यक्रम छह नवंबर को होगा, इसी में हिस्सा लेने गृहमंत्री अमित शाह दून आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है।
