राजधानी में दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का रविवार को आगाज होने जा रहा है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे। महाकुंभ में देश के नामचीन ज्योतिषी निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आपके पास कुंडली नहीं है तो मौके पर ही यह सुविधा भी मिलेगी।छठे ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में ही किया जाएगा। यहां आप अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। वास्तु संबंधी परामर्श के लिए घर का नक्शा लेकर आना होगा। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही आम लोगों के लिए निशुल्क परामर्श सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान हस्तरेखा, कुंडली विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, न्यूमैरोलॉजी, हस्ताक्षर के साथ ही वास्तु के विशेषज्ञ परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे।
ताजा न्यूज़
February 25, 2026

