Skip to content
October 21, 2026
citytime

citytime

just for worldpress site

  • होम
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • विशेष
Watch Online
  • Home
  • सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच गिरफ्तार
  • उत्तराखंड

सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच गिरफ्तार

admin December 22, 2023

जमीन कब्जाने के मामले में सीबीआइ ने उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सुधीर विंडलास व अन्य आरोपितों पर एक परियोजना की आड़ में आसपास की सरकारी व निजी भूमि कब्जाने का आरोप है। आरोपितों के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी सीबीआइ जल्द कर सकती है।उद्योगपति सुधीर विंडलास व उनके सहयोगियों के विरुद्ध राजपुर थाने में जमीन पर कब्जा करने और धोखाधड़ी से बेचने के चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमा वर्ष 2018 में और बाकी के तीन वर्ष 2022 में दर्ज हुए। सुधीर के विरुद्ध सबसे पहले दुर्गेश गौतम निवासी राजपुर ने वर्ष 2018 में पुलिस की एसआइटी (भूमि) से शिकायत की थी।दुर्गेश का आरोप था कि सुधीर और उनके साथियों ने राजपुर में करीब एक हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसमें कुछ तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप भी था। एसआइटी की जांच के बाद मामले में 14 फरवरी 2018 को राजपुर थाने में सुधीर व अन्य के खिलाफ जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी कड़ी में 25 जनवरी 2022 को दून पैरामेडिकल कालेज के मालिक संजय सिंह चौधरी की शिकायत पर राजपुर थाने में चौथा मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें सुधीर के साथ उनके भाई प्रदीप विंडलास को भी आरोपित बनाया गया। इन मामलों में सीबीआइ सुधीर और उनके साथियों को काफी समय से तलाश रही थी। गुरुवार को सुधीर और उनके सहयोगी रवि दयाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Continue Reading

Previous: हर दिन देना होगा ड्यूटी का हिसाब, पुलिस मुख्यालय और सीबीसीआइडी अधिकारियों को
Next: कोविड से निपटने को स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है : स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा न्यूज़

उत्तराखंड के 45 विश्वविद्यालयों में होगी AI की पढ़ाई
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के 45 विश्वविद्यालयों में होगी AI की पढ़ाई

October 21, 2026
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

October 21, 2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दशहरा महोत्सव में की शिरकत , प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दशहरा महोत्सव में की शिरकत , प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

October 21, 2026

अन्य खबरें

वरिष्ठ कलाकार को अपमानित किए जाने पर जताई कड़ी नाराजगी समर्थन में उतरे बादशाह, मीका शिल्पा शेट्टी और कपिल शर्मा
1 min read
  • उत्तराखंड

वरिष्ठ कलाकार को अपमानित किए जाने पर जताई कड़ी नाराजगी समर्थन में उतरे बादशाह, मीका शिल्पा शेट्टी और कपिल शर्मा

October 21, 2026
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.