बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। देहरादून और मसूरी के कुछ क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम के शुष्क होने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
