उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। चारों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं। गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा के चार सवारों की मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे चारों के शव बरामद किए गए। हादसे के बाद शव नदी किनारे बिखरे पड़े थे।बताया जा रहा है कि वाहन में चार से अधिक लोग सवार थे। चार लोगों के शव बरामद होने के बाद अब अन्य लोगों के नदी में लापता होने की आशंका जताई जा रही है। उनकी तलाश के लिए नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वाहन में सात लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया।
