कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी।मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब एसआईटी आरोपों से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल करेगी। एसआईटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि टीम इस प्रकरण से जुड़ी सभी जानकारियां और साक्ष्य एकत्र कर रही है।एसआईटी प्रभारी एसपी देहात जया बलोनी, सीओ सहसपुर अनुज कुमार, शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, शहर कोतवाल, प्रभारी एसओजी सिटी संदीप कुमार, महिला सब इंस्पेक्टर विनयता चौहान, सब इंस्पेक्टर कमलेश गौड़, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल किरन कुमार, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल संजीत कुमार। मंत्री का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद इस मामले में उनके बयान लिए जाएंगे। वहीं, मंत्री के पति का वायरल ऑडियो एसआईटी ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
