मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत करीब 130 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें विद्यार्थियों को निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकें और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।इसके अलावा पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में सड़क निर्माण तथा हल्द्वानी में खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक पढ़ने वाले सामान्य, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 52.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति को अनुमोदन दिया है।
