प्रदेश में एक माह से चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही अभी तक एकत्र डाटा को फ्रीज कर दिया गया है।अब अगले तीन दिन जिलों से जानकारी लेने के साथ ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। तीन अक्टूबर को इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रदेश में एसआईआर का कार्य एक सितंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत सभी पूरी मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया गया। सभी मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया।कहीं त्रुटि व शिकायत पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए। इस दौरान नामों पर भी आपत्तियां आमंत्रित की गईं, साथ ही मतदाताओं को पता बदलने की भी सुविधा दी गई।
