उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार को हुई बर्फबारी से गंगोत्री ग्लेशियर की विभिन्न चोटियों व पास के आरोहण और ट्रैकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही फंस गए थे। इनमें से 40 को सुरक्षित निकाल लिया गया। आज सुबह फिर उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। आज चार और लोगों को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया, सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटी हैं।
