जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 115 सैंपल की जांच में 25 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 408 पहुंच गई है, जिनमें 324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 82 मामले सक्रिय हैं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित नये नौ मरीजों का दून और ऋषिकेश के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अबतक स्वाइन फ्लू से दो मौतों का मामला आया जिसे डेथ आडिट के बाद दर्ज किया गया है। एच1एन1 संक्रमितों में 224 पुरुष और 184 महिलाएं शामिल हैं।
