देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल, उनकी पत्नी शब्बो, बेटा अरमान और अमन, बेटी अनाविया और भाई गुफरान की दर्दनाक मौत हो गई थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।रायपुर गांव में जब एक घर से एक साथ छह जनाजे उठे तो हर आंख नम और हर चेहरा गम में डूबा नजर आया। नम आंखों में एक सवाल यह भी था कि हादसे के बाद अब यह परिवार कैसे संभलेगा। शुक्रवार को देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल, उनकी पत्नी शब्बो, बेटा अरमान और अमन, बेटी अनाविया और भाई गुफरान की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि एक बेटा अरहम गंभीर रूप से घायल है।
