मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए उनके कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही बागवानी और कृषि को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मैंगो फार्म पहुंचे। यहां उन्होंने आम उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि-बागवानी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और बेहतर विपणन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
