छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। परेड ग्राउंड की जगह बन्नू कॉलेज ग्राउंड में भले ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है बताया जाता है कि दिल्ली से सुरक्षा प्रभारी के नेतृत्व में करीब 40-50 सुरक्षाकर्मियों की टीम आई हुई है। इसके हाथ में राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा है। बन्नू ग्राउंड के आस-पास के इलाके में टीम ने दौरा किया। स्थान की घोषणा होते ही सुरक्षाकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर अपनी नजर गड़ा दी है। यही नहीं छह ट्रकों में लाए गए सामान को अब सजा दिया गया है। अब बाकी तैयारियों में टीम लगी हुई है।
