मसूरी-देहरादून मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन होने से बुधवार शाम मुख्य सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। इससे मसूरी आने और देहरादून जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से पर्यटक, स्थानीय लोग और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थिति काफी देर तक अव्यवस्थित रही।
