बुधवार शाम बारिश के दौरान विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मुनि की रेती क्षेत्र के आस्था पथ पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आस्था पथ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान साइकिल चला रही एक बच्ची का पैर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से छू गया। बारिश के कारण पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
