एक मनचले ने बंजारावाला क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का पीछा किया। इससे आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी शाद नाबालिग का लंबे समय से पीछा कर रहा था। आरोप है कि पिछले करीब एक साल से स्कूल आते-जाते समय वह छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करता था। युवक की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी मोहम्मद शाद के खिलाफ पटेलनगर थाने में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
