Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी (लाइन आफ कंट्रोल) पर तैनात सेना की महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने एक व्यक्ति पर पीछा करने और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। मूल रूप से बंगाल की रहने वाली महिला अधिकारी ने कोलकाता में तहरीर दी,महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सितंबर 2023 में बरिंदर सिंह कुल्लर के विरुद्ध पीछा करने और परेशान करने की देहरादून में अपनी तैनाती के दौरान शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और इस शर्त पर छोड़ा था कि वह कानून का पालन करेगा और भविष्य में उनका पीछा नहीं करेगा। 10 मार्च 2026 को कुल्लर ने दून के गढ़ी कैंट में कार से उनका पीछा किया और जबरदस्ती लिफ्ट देने, साथ में लंच करने और कार में रखे तोहफे को लेने की पेशकश की। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हैं।कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोलकाता से जीरो एफआइआर आई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
